देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आवासीय बस्ती और गंगोत्री हाईवे के करीब पहुंच गई,आग के कारण पास स्थित एक गेस्ट हाउस में धुंआ भरने लगा और खतरे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एफएसएसओ नरेंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां ठहरे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
