चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद तीन दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो चुका है। यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छह मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
