भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के निकट रोडवेज की बस में पांच साल की मासूम कनक को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) बच्ची को सामने से टक्कर मारने के बाद अपने साथ घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी थे, जो किसी तरह बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज की बस में पत्थर चला कर शीशे तोड़ दिया। हादसे की वजह से तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलिकोट और सलरी तक कई किलोमीटर की लंबी लाइन लग गई।
