भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि शव की तलाशी ली तो बैंक आईडीकार्ड प्राप्त हुआ जिससे मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला, के रूप में हुई। वह उत्तराखण्ड कॉपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। वहीं जांच के दौरान मृतक के घर से टेबल पर रखी शराब की बोतल, तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे बरामद किए गए हैं। इन सामानों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है, जिससे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।हादसा इतना भीषण था कि शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

