चारधाम यात्रा को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्कता है। इस कड़ी में यात्रा व्यवस्था के लिए प्रदेश को अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कंपनियां प्रदेश को मई माह में मिल सकेंगी।चारधाम यात्रा में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार भी इस यात्रा को लेकर खासा सतर्क रहती है। हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन उत्तराखंड आकर चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान शासन को यह यह आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के साथ चारधाम यात्राओं के संबंध में ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, हेली सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन समेत सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी ली।

