चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार यात्रा मार्ग पर 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। इनमें से 92 कैमरे धाम परिसरों होंगे जबकि बाकी यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगह स्थापित किए गए हैं। कुल 15 ड्रोन हर वक्त आसमान से निगरानी रखेंगे। इनमें चार-चार हरिद्वार, दो टिहरी, तीन उत्तरकाशी और दो ड्रोन चमोली जिले के रूट पर पर रहेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर इस बार 45 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रबंधन ने की है।आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सभी जिलों की तैयारियों के संबंध में बैठकें की जा रही हैं। यात्रा मार्ग को 16 जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। सात दिन पहले सभी फोर्स यात्रा मार्ग पर तैनात रहेगी। इसके अलावा डेंजर जोन, बोटल नेक और ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां भी पर्याप्त फोर्स और उपकरणों सहित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इस पर बॉटल नेक 52 चिह्नित किए गए हैं।
ताजा न्यूज़
April 10, 2026

