जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश में स्वगणना की शुरुआत होने जा रही है। आप भी पोर्टल पर 33 आसान सवालों का जवाब देकर अपनी स्वगणना कर सकते हैं। सुबह 10:45 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना करेंगे।जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिलेगा। यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगी। भवन स्व गणना में आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी। जब जनगणना निदेशालय की ओर से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तो आपको उन्हें वह एसई आईडी देनी है।

