स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के रुद्रपुर और काशीपुर नगर निकायों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। रुद्रपुर को स्वच्छ हिमालयी शहरों में पहला स्थान मिला है। वहीं काशीपुर उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर बना है। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों निकायों के चयन को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों ने स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जब धामी सरकार शहरी स्वच्छता को केवल साफ-सफाई तक सीमित रखने के बजाय कचरा प्रबंधन, वैज्ञानिक निस्तारण और आधुनिक निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।धामी सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 1,375 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर है।
