श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में संदिग्ध हालत में कमरे में मृत मिले ग्रामीण की मौत के राज से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिग बेटी को संरक्षण में ले लिया है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी।मायापुर स्थित कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को पूजा निवासी लाहडपुर ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की गई। वहीं, बबलू के भाई राजू ने पूजा, नाबालिग बेटी व बिजनौर के कोहरपुर मंडावर निवासी मोंटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पति के आत्महत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किशोरी को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के प्रेमी व एक अन्य की भूमिका की भी जांच कर रही है।

