आईडीपीएल क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अवैध कैसीनो पकड़ा। मौके से करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसमें बाहर से बुलाई गई कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने एसएसपी परमेंद डोबाल को होटल में अवैध कैसीनो चलने की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आयी। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जुआरी इधर-उधर भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 25 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा कि महिलाओं को भी बुलाया गया था। यह महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं।वहीं, इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल नवरंग में छापा मारा गया। महानगरों की तर्ज पर केसीनो चलाया जा रहा था। बताया कि 25 लोग पकड़े गए हैं।

