उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बहादराबाद ब्लाॅक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो ऐसे मामले पकड़ में आए हैं। विभागीय टीम ने उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे। इस दौरान व्यक्तिगत परीक्षा दे रही दो बालिकाओं पर शक हुआ।दोनों का प्रवेश पत्र देखा गया वह फर्जी पाया गया। जिस पर उत्तर पुस्तिका को सील किया गया। जिन दो परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी जा रही थी वह वर्णिका लालयान इंटर काॅलेज हददीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इधर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

