रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक द्वारा अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने भूईया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलसा किया। बृहस्पतिवार को रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त करने पर बबलू के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए गए। शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद द्वारा उसकी पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रुप में किए जाने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।

