मसूरी में चार दुकान रोड पर हादसा हो गया। एक वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि वाहन रोड से नीचे गिर गया है और उसमें आग लग गई है। मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई थी। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

