Black woman in handcuffs
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के समीप रहने वाले एक युवक ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी, साथ ही विद्यालय की बालिकाओं के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी भी की।घटना के बाद शिक्षकों के साथ ही हिंदू संगठन से जुड़े तमाम लोग कोतवाली में पहुंचे जहां पर उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला की प्रधानाध्यापिका उषा रानी ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के सामने रहने वाले एक युवक ने विद्यालय में पहुंचकर बालिकाओं के साथ अश्लील टिप्पणी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, रोकने पर उनके अलावा दो अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट की। साथ ही विद्यालय में आग लगाने व जान से मारने की धमकी भी दी गई ओर विद्यालय का फर्नीचर आदि भी तोड़ा गया।शिकायत के आधार पर आरोपित मोहम्मद सरफराज उर्फ मोनू पुत्र हनीफ निवासी तेलीवाला डोईवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

