12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दी । यह फोटो उनके परिचितों व दोस्तों को भी भेजी गई। घटना के बाद से छात्रा अवसाद में है।इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने बताया कि इंस्टाग्राम आइडी पर उसकी सामान्य फोटो थी। इस फोटो के साथ किसी व्यक्ति ने छेड़छाड़ करके उसे अश्लील बना दिया।इन तस्वीरों को एक इंस्टाग्राम आइडी के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। ये फोटो उसके कई दोस्तों को भेजी गई है।महिला ने बताया कि बेटी के दोस्तों ने उसे फोन कर इन अश्लील तस्वीरों के बारे में बताया। इस घटना के बाद से उनकी वह मानसिक रूप से परेशान है और डरी हुई है।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआइआर दर्ज कर नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

