मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन की ताजपोशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां बलवीर रोड स्थित पार्टी के प्रांतीय मुख्यालय में जश्न मनाया।प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर अपने संदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। साथ ही विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा। इस मौके पर दिल्ली से भेजे संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में विजयी हैट-ट्रिक के साथ कायम रहेगा।

