मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ की मंजूरी दी है। देहरादून एयरपोर्ट में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट परियोजना के तहत सिटी ड्रेनेज प्लान फेज-एक निर्माण के लिए 65.65 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों व 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की मंजूरी दी। चंपावत जिले के तहत सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) से जल संरक्षण और संवर्द्धन, मृदा संरक्षण कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबंधन से स्वीकृत की है।

