उत्तराखंड में शराब की कीमतों में भारी वृद्धि एक्साइज ड्यूटी पर फिर से लगा वैट,आबकारी नीति में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक्साइज ड्यूटी से वैट को हटा दिया गया था। विभाग का तर्क था कि अन्य राज्यों की तुलना में आबकारी नीति को उपयुक्त बनाने के लिए ऐसा किया गया है। क्योंकि, उत्तर प्रदेश में भी एक्साइज ड्यूटी पर वैट लागू नहीं है और वहां शराब की दुकानों पर अधिभार भी समाप्त कर दिया गया है। वहीं, शराब कारोबार में निर्माता की दर पर वैट लगाए जाने के साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगाई जाती है। लेकिन, वित्त विभाग एक्साइज ड्यूटी पर भी वैट लगाने पर अड़ा था। विभागों के तमाम जवाब और तर्कों के बाद भी आपत्ति बरकरार रही तो विभाग ने 12 प्रतिशत की दर से लगने वाले वैट को एक्साइज ड्यूटी पर भी शामिल कर लिया।

