मुख्य सेवक सदन में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अगले एक साल में विभिन्न विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। भर्तियों के लिए कैलेंडर तैयार हो गया है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12, उद्यान विभाग के 30 व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए। उन्होंने कहा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का आकलन कर तंत्र को तथ्यपरक फीडबैक उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम समय पर उठाए जा सकें।कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ,सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक भरत चौधरी, सविता कपूर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन. पांडेय आदि मौजूद रहे।

