गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित समारोह से पीएम ने वर्चुअल माध्यम से चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले के छात्रावासों का शिलान्यास किया। छात्रावास 1055 लाख की लागत से बनेंगे।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक पीएम ने नर्मदा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड को यह सौगात दी।जबकि ऊधमसिंह नगर जिले के झांकत में 335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी। योजना के तहत चमोली जिले के माणा–घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे 360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।

