राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में आने वाले आंगतुकों की सुविधा के लिए नौ करोड़ की लागत से तैयार फुट ओवर ब्रिज व घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं से राष्ट्रपति निकेतन परिसर में आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत का अद्भुत संगम दिखा।सीपीडब्ल्यूडी के माध्यम से निर्मित इस अत्याधुनिक क्षेत्र में 8 घोड़ों की क्षमता वाला अस्तबल, उपचार कक्ष, स्नान व चारा कक्ष, आगंतुकों के लिए देखने के लिए विशेष गलियारा तैयार किया गया है।राजपुर रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पुल से राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति उद्यान को जोड़ा गया है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग नौ करोड़ की लागत से बने पैदल पुल को हिमालयी वास्तुकला पर तैयार किया है।राष्ट्रपति निकेतन अब आम आगंतुकों के लिए सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यहां आगंतुकों को राष्ट्रपति सर्किट का समृद्ध अनुभव देने के लिए टूअर गाइड की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

