
राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को फिर से उत्तराखंड भाजपा की कमान। भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के निर्वाचन की घोषणा की। लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट।केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट के नाम पर दी थी सहमति। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में इस पद के लिए एकमात्रा महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ था।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद।