
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका शॉप सहित सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखीं।उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन व उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में तीनों की 300 से अधिक वनस्पतियों और 170 से अधिक जीवों की प्रजातियों का विवरण है, जिनमें तितलियां, पक्षी और स्तनधारी शामिल हैं।