
मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री। सीएम ने कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर आज सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिए हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है। इसके लिए 10 साल का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बातें सामने आती थीं, लेकिन अब मोदी सरकार में विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। अब सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुंच रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है।प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकसित भारत की दिशा में तेज कदमों से सरकार काम कर रही है। सीएम ने कहा, 2014 से पहले यह धारणा थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पाएगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है ये होगा और जरूर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।