उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। ऐसे में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में दिन में गर्माहट का एहसास हो रहा है। बीते चार साल में यह जनवरी सबसे कम ठंडी रही है। वर्ष 2021 में ही जनवरी के पहले पखवाड़े में पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से पारे में और इजाफा होने के आसार हैं।इस माह अब तक प्रदेश में सामान्य से 83 प्रतिशत कम वर्षा हुई और ज्यादातर दिन शुष्क बने रहे। इसी कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी कम रही।