
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक ठंड जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 18 से 22 जनवरी के बीच ऊंचे जिलों में बादल छाने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है।ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने से हवा सर्द रहेगी। शुक्रवार को चंपावत समेत कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में आसमान साफ रहा। शुष्क मौसम के बीच धूप निकलने से दिन का मौसम सुहावना रहा। सुबह-शाम गलन वाली ठंड पड़ रही है।