
पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन यानी एक जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस अवधि में राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राष्ट्रीय शोक दिवसों में कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। शासनादेश में अपर मुख्य सचिव समेत सभी प्रमुख सचिवों, विशेष प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों, समस्त विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।