केदारनाथ में हेलीकॉप्टर से 27 यात्रियों ने दर्शन कर भोले बाबा के आशीर्वाद लिया। वहीं केदारनाथ और लिंचौली से 58 यात्रियों को हेली से रेस्क्यू किया गया। दोपहर बाद मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं भर सके।केदारनाथ में सुबह मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से 27 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। यात्रियों ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन किए।वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग में आई आपदा के दौरान से केदारनाथ में फंसे 18 यात्रियों को शुक्रवार को हेली से रेस्क्यू किया गया। जबकि 40 यात्री केदारनाथ से लिंचौली गए जहां उन्हें हेली से शेरसी पहुंचाया गया। बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ और लिंचौली से कुल 58 यात्रियों को रेस्क्यू कर शेरसी लाया गया।

