गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा।अगला विधानसभा सत्र चूंकि दिसंबर तक होने की संभावना है, इसलिए अग्रिम तैयारियों के मद्देनजर वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, अधिकांश विभागों की डिमांड प्राप्त हो चुकी है।मानसून के बाद विभागों को बजट खर्च में तेजी दिखानी होगी। अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में विभागों को समय-समय पर निर्देश जारी किए हैं। बारिश का मौसम थमने के बाद विभागीय स्तर पर अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है।

