प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई।
ताजा न्यूज़
November 14, 2026
