
उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन, तापमान में वृद्धि होने लगी है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।शुक्रवार को सुबह से मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराए, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिससे उमसभरी गर्मी ने पसीने छुड़ाए। इसके साथ ही दून के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। दून का पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।