मसूरी में पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है। जाम से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से बनाई गई योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। मसूरी में शनिवार को भी सुबह से ही कई किलोमीटर का लंबा जाम लगता रहा। वहीं वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे देश-विदेश से मसूरी आए पर्यटक परेशानी झेलनी पड़ रही है।मसूरी के मुख्य चौराहे गांधी चौक से पेट्रोल पंप पर लगातार जाम लग रहा है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में दो किलोमीटर का सफर दो घंटे में भी तय नहीं कर पा रहे हैं। पूरा दिन जाम में फंसे रहे के कारण उनको भारी दिक्कत पेश आई। मसूरी गांधी चौक से जीरो प्वाइंट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण भी जाम की समस्या आ रही है।पुलिस प्रशासन लोगों को जाम से निजात दिलाने में फेल होता नजर आ रहा है।

