हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से सेना के 35 जवान और गुरुद्वारे के सेवादारों ने 23 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। शनिवार को यहां मौसम खराब होने पर बर्फबारी शुरू हो गई थी, जिससे तापमान माइनस शून्य डिग्री पर पहुंच गया।भारी ठंड के बावजूद भी जवानों ने बर्फ हटाने का काम जारी रखा। सेना के जवान घांघरिया में रुके हुए हैं। सभी अटलाकोटी में हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने में लगे हैं। काफी हद तक रास्ता बना लिया गया है।हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। अब हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का कार्य लगभग दो किमी ही शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।