मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
