मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।सोमवार एवं मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। चार हजार मीटर से ज्यादा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। दून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।
ताजा न्यूज़
January 20, 2025
January 20, 2025