
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ”मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार के 10 साल के विकास का हिसाब मांगेगी। अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है। भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर जनता की ओर से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया। प्रदेश की जनता विकास का हिसाब चाहती है।