मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य प्रमुख हैं। राज्य योजना के तहत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग निर्माण के लिए 4.22 करोड़ और ज्वालापुर में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
