मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक लेकर आएं है और विधानसभा में इसे पारित किया। यूसीसी कानून से उत्तराखंड की जनता को समान अधिकार मिलेंगे। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करेगा।शुक्रवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में डेटॉल क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ से मानसखंड ओहो हिल यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइफ के मंत्र को लोगों तक पहुंचाने के लिए ओहो हिल यात्रा शुरू की। इस यात्रा के माध्यम से सभी जिलों में स्कूली बच्चों को जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या को लेकर जागरुक किया गया। किसी समय रेडियो ही संचार का माध्यम होता था। लेकिन आज डिजिटल युग है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से रेडियो को दोबारा से मुख्य धारा में लाएं है।
ताजा न्यूज़
February 25, 2026

