उत्तराखंड में आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आज (बृहस्पतिवार) की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दून में तीन दिन बाद मौसम शुष्क हुआ और वर्षा का दौर थम गया। हालांकि, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही जबकि सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं।आज दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं।सर्द हवाओं के बीच सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

