राज्य के नए मुख्य सचिव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी व वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाने पर मुहर लगाई है। इसके विधिवत आदेश आज (बुधवार) जारी होंगे।राधा रतूड़ी वर्तमान मुख्य सचिव डा एसएस संधु की सेवानिवृत्ति पर बुधवार दोपहर बाद पदभार ग्रहण करेंगी। आईएएस रतूड़ी इस समय अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व देख रही हैं।उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद राधा रतूड़ी राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर आसीन होने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी। इससे सरकार ने अपने इस कदम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया है। वर्तमान मुख्य सचिव डा एसएस संधु का विस्तारित कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो रहा है।वरिष्ठता में सबसे ऊपर इस समय अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ही हैं। वैसे तो आईएएस आनंद बर्द्धन भी अपर मुख्य सचिव हैं, लेकिन वह वरिष्ठता में आईएएस राधा रतूड़ी से काफी पीछे हैं। बर्द्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में राधा रतूड़ी के नाम पर मुहर लगा दी गई। यद्यपि, रतूड़ी का कार्यकाल काफी अल्प अवधि का रहने वाला है। उनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होनी है।
ताजा न्यूज़
February 25, 2026

