Close-up of a patient's hand with an IV drip in a hospital setting. The hand rests on a blue hospital gown, indicating a medical environment and care. Hospital, medical, and healthcare concept.
जिले में स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 83 सैंपल की जांच में 31 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 23 संक्रमित देहरादून और आठ अन्य जिलों के हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1293 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिनमें 484 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें 398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 मरीज सक्रिय हैं। संक्रमित मरीजों में 227 महिलाएं और 257 पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए अस्पतालें में अलग से डेंगू वार्ड भी तैयार किए गए हैं।जिले में एलाइजा जांच में डेंगू के दो नए मामले मिले। डेंगू के कुल संक्रमितों की संख्या 162 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 29,092 सैंपल की जांच में 162 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 22 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
