लगातार हो रही वर्षा ने से मनसा देवी की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे पुलिया सहित सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा भूधंसाव की जद में आकर ध्वस्त हो चुका है। जिससे यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस भूधंसाव से लोनिवि द्वारा तीन माह पहले हिल बाइपास पर बनाई गई पुलिया और सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पहाड़ी पर वर्ष 2025 में भी भारी भूस्खलन हुआ। लेकिन, अभी तक इसका ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए अभी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल पाई है।वरिष्ठ भूविज्ञानी डॉ. रुचिका टंडन ने बताया था कि मनसा देवी की पहाड़ी और भीमगोड़ा क्षेत्र में भूस्खलन एक विशेष भूगर्भीय समस्या है। ये सेंड स्टोन व मडस्टोन का पहाड़ है। जो बहुत कमजोर होते हैं। भूविज्ञानियों के सुझाव पर एक वृहद ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया गया।
