विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) प्रदेश में लागू हो गई है। नई योजना से उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी दर में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी योजना को एक जुलाई से पूरे देश में लागू किया है। इसके तहत उत्तराखंड में यह योजना शुरू की गई। मनरेगा योजना में मजदूरी की दर 252 रुपये प्रतिदिन थी। अब नई योजना में इसे बढ़ा कर 300 रुपये किया गया। पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी। वहीं नई योजना में श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा। योजना ग्रामीण आजीविका के कार्यों के साथ जल संरक्षण, आपदा राहत कार्य भी किए जा सकेंगे।
