Rainy weather
प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है।राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
