पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को संगठन ने जब भी जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने बखूबी निभाई। तीरथ सिंह रावत फिर सक्रिय राजनीति में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लौटे हैं। 2022 में पांच माह का सीएम बनने के बाद से उन्होंने अपना सांसद का कार्यकाल जरूर पूरा किया लेकिन 2024 के चुनाव में उनका टिकट कटने के बाद से कोई अहम जिम्मेदारी नहीं थी। वहीं, तीन अन्य चेहरों सांसद अनिल बलूनी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक आलोक भट्ट के अपने अनुभव के आधार पर नई टीम में जगह दी गई है।
