कुआंवाला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा कि सरकार बिना मान्यता के चल रहे सभी मदरसों को बंद कराएगी। मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेने के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड को लागू करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पहले भी कह चुकी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के मदरसों को बंद किया जाएगा। वहीं, राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 13 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
