small commercial helicopter at the airport
जनपद टिहरी के विकासखंड जौनपुर अंतर्गत पट्टी सकलाना के चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर से उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक चार्टर हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। जिस पर पायलट को सत्यों-सकलाना क्षेत्र के नवागांव के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।6 1 सीटर हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन के अनुसार हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची थी।अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने ट्रांस एविएशन कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ व कंपनी प्रतिनिधि सुधीर गुलाटी से वार्ता कर घटना की जानकारी प्राप्त की। जिसके आधार पर बताया गया कि चारधाम यात्रा रूट पर संचालित चौपर हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से सुबह 7:53 बजे छह यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए उड़ान भरी थी।बताया गया कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन के समीप पहुंच गया था। जिससे हेलिकाप्टर का पिछले रोटर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। लेकिन पायलट अनुपमा चौधरी ने सूझबूझ व सतर्कता का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से सत्यों-सकलाना क्षेत्र के खेतों में उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से पूरी तरह से टल गया।
