ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में बुधवार देर रात उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रारंभिक जांच में ट्रेन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नियमित मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक कोई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
