उत्तराखंड में गर्मी बीते कुछ दिनों से अपने खूब तेवर दिखा रही है। 20 मई को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और हरिद्वार के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
