दून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार यह व्यवस्था मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें। यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को रविवार से ही यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी होते हुए छुटमलपुर पहुंचेंगे।छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी वाहन भी इन्हीं डायवर्ट रूटों का पालन करेंगे।

